फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोरी होने पर क्षेत्र के राइडर व पीसीआर पर तैनात कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Thu, 24 Apr 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पुलिस अ​धिकारियों और कर्मचारियों की मीटिंग लेते पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने वीरवार को पुलिस लाइन में जिले के डीएसपी, इंचार्ज, शाखा प्रबंधन, थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारियों के संग पहली बैठक हुई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और बुलेट पर पटाखे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिस भी इलाके में चोरी की घटना होगी, उसके राइडर और पीसीआर पर तैनात कर्मचारियों को जवाब देना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बुलेट पर पटाखे बजाने वालों को लेकर भी सख्ती बरतने के आदेश दिए। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि अगर कोई भी व्यक्ति बुलेट पर पटाखे बजाते हुए नजर आए तो उस पर तुरंत कार्रवाई करें। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन भी इलाकों में जाम की समस्या रहती है, वहां पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाए।

पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थानों में जब्त किए गए मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों के मामले को भी जल्द निपटाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना में आने वाली सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करें।
विज्ञापन


-

झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

एसपी ने झूठी शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए ताकि झूठी शिकायत देने वालों को कानून का डर रहे। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का समय अवधि में निपटारा करें। सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जा रहा है। जिस पर विशेष नजर रखी जा रही है। अस्पताल से आने वाले रुक्का पर की गई कार्रवाई का भी फीडबैक लिया जा रहा है। रुक्कों पर समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित करे।

-

पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

बैठक में एसपी ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जगदीश चंद्र उप पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद, कुलवंत सिंह उप पुलिस अधीक्षक भूना, नरसिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात फतेहाबाद, संजय कुमार उप पुलिस अधीक्षक रतिया, उमेद सिंह उप पुलिस अधीक्षक टोहाना तथा सभी थाना प्रबंधक व सभी चौकी इंचार्ज, सभी कार्यालय के शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें