फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जातीय प्रेम विवाह मामले में तनाव बरकरार

Sat, 26 Jul 2014 11:20 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नहला में अंतर्जातीय प्रेम विवाह को लेकर तनाव बरकरार है। युवक के परिजन गांव से पलायन कर गए हैं, जिससे चार घरों के मुख्य द्वार पर ताले लटके हैं। ये परिवार गांव छोड़कर कहां गए हैं, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस ने शनिवार को लड़की पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लड़का पक्ष के पवन की शिकायत पर रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में कार्रवाई की है। गांव नहला में पुलिस लगातार चार दिनों से डेरा डाले है। प्रेमी युगल के घर के सामने की गली बिल्कुल सुनसान पड़ी है। गांव में दहशत का माहौल बना है। दोनों ही पक्ष के लोग घरों में दुबके हैं।
विज्ञापन

यह है घटना
गांव नहला निवासी 22 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बावजूद दोनों आठ जुलाई की रात्रि को घर से भाग गए और उन्होंने 10 जुलाई को प्रेम विवाह कर लिया। प्रेमी जोड़े ने 13 जुलाई को हाईकोर्ट में अपने परिजनों से खतरा होने का हवाला देकर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। इसे लेकर उन्हें 14 जुलाई को फतेहाबाद पुलिस ने सेफ हाउस में सुरक्षा दे दी थी। बाद में दोनों यहां से अचानक कहीं चले गए। कहां गए, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
इनके घरों पर लटके हैं ताले
गांव नहला में वाल्मीकि समुदाय के जगदीश चंद्र पुत्र रण सिंह, सुरेश कुमार और गोबिंद पुत्र समुंद सिंह व जेला सिंह के परिजन दहशत के कारण पलायन कर गए हैं। ये परिवार कहां गए हैं, इसके बारे में कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं है। समुंद्र सिंह के घर की गली वीरान पड़ी है, क्योंकि युवक और युवती का घर आमने-सामने है। इसी वजह से तनाव और टकराव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

शराबी ने बिगाड़ा माहौल
नहला वासियों ने स्पष्ट किया है कि युवक और युवती ने गांव की मर्यादा को लांघकर प्रेम विवाह किया। इसे लेकर दोनों  को ही परिवार के लोगों ने उन्हें बेदखल कर दिया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद एक शराबी युवक ने दुकान में नशे की हालत में कह दिया कि मैं ससुरालियों के यहां आया हुआ हूं। यह शराब की दुकान लड़की पक्ष के बिरादरी के युवक की थी, जिसे वह सहन नहीं कर पाया और विवाद खड़ा हो गया।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने वाल्मीकि समुदाय के आधा दर्जन परिवार पलायन करने के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कौन सा परिवार पलायन करके गांव से गया है, उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है। गांव में पंचायती स्तर पर घटनाक्रम को शांत कराकर दोबारा से भाईचारा बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने पवन कुमार के साथ मारपीट करने के मामले में लड़की के चचेरे भाई बलजीत सिंह, मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह के अलावा सूरजमल और जयपाल के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें