फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग

Mon, 21 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में दोनों पक्षों ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनो पक्षों के 21 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक पक्ष के लोगों ने रविवार रात को ही पुलिस में शिकायत देकर पूर्व सरपंच के बेटों सहित 7 लोगों पर हवाई फायर करने व धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शिकायतकर्ता कृष्णा देवी पत्नी जगदीश की शिकायत पर पूर्व सरपंच बाबूलाल के बेटों धर्मपाल, रतन सिंह व राकेश तथा रतन की पत्नी कृष्णा व उसके साथियों अमित, नवीन, पम्मी पर मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला:
गांव काजलहेड़ी में जगदीश व पूर्व सरपंच के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। पहले भी इस मामले में फायरिंग हुई थी और मामला दर्ज हैं।

रविवार दोपहर को पक्षों ने जमीन की पैमाईश करवाई और इस बाबत पंचायत हुई जिसका पंचायत में कोई समझौता नहीं हो सका। रात को दोनों पक्ष भिड़ गए।

पुलिस के अनुसार रात्रि को जगदीश की पत्नी कृष्णा ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच के लड़के हवाई फायर किए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

पूर्व सरपंच के बेटे को लगी गोली, 14 हत्या प्रयास में नामजद
जमीनी विवाद में हुई फायरिंग में पूर्व सरपंच के बेटे रत्न सिंह गोली लगने से घायल हो गया। गोली रतन के पैर में लगी है। जिसे अग्रोहा में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


रतन सिंह पुलिस महकमे में कार्यरत है और बर्खास्त चल रहा है। सदर पुलिस ने सोमवार शाम को रत्न की शिकायत पर जगदीश, राजकुमार, संजय, सुनील निवासी काजलहेड़ी, संतलाल, कपिल, सुंदर, कृष्णा, अंजू, हिमांती, सुमन, छोटूराम, हवासिंह व कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें