फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अंतरराज्यीय सप्लायर की 10.60 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त

Sat, 30 May 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय सप्लायर ओडिशा निवासी नीलांचल सुनामुडी उर्फ सोनू की 10.60 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2025 को थाना सदर टोहाना पुलिस ने गांव बलियावाला के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 24 किलो 955 ग्राम गांजा बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच को केवल बरामदगी तक सीमित न रखते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की तह तक पहुंच बनाई।
डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल डेटा, बैंकिंग रिकॉर्ड और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच के आधार पर ओडिशा निवासी नीलांचल सुनामुडी उर्फ सोनू, जो हरियाणा में सक्रिय तस्करों को गांजा सप्लाई करता था। पुलिस को सोनू की वित्तीय जांच में उसके बैंक खाते में 10,60,531 रुपये की संदिग्ध राशि मिली। आरोपी अपनी आय के वैध स्रोत प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन

सह-आरोपियों के बयान, बैंक रिकॉर्ड, डिजिटल लेन-देन और आयकर रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी ने उक्त राशि को मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति मानते हुए जब्ती के आदेश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी अवैध कमाई पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें