फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुख्य रोड पर अवैध कट बन रहे हादसों का कारण

Sat, 14 Jun 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मुख्य रोड पर पुलिस की ओर से बंद किए कट से गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मुख्य सड़क पर अवैध कटों का जाल फैलता जा रहा है, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था चरमरा रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ने की आशंका है। विडंबना यह है कि एक ओर जहां पुलिस प्रशासन इन कटों को बंद करने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर नगर परिषद स्वयं नए अवैध कट बना रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की यह गलत नीति वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन गई है और शहर में यातायात सुचारू करने के प्रयासों पर पानी फेर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस मुख्य सड़कों पर बने अवैध कट बंद करने का अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि इन कट में वाहनों के अचानक मुड़ने से दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं।
इस अभियान के तहत शहर के औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क पर बने अवैध कट वाले स्थान पर बैरिकेट लगाकर उसे बंद किया गया है, जिससे यातायात में कुछ सुधार भी देखने को मिला है। पुलिस के ओर से बंद किए जा रहे अवैध कटाें के बीच नगर परिषद की ओर से मुख्य रोड पर किए जा रहे डिवाइडर निर्माण के कार्य में अधिकारी अपनी मर्जी से नए अवैध कट बना रही है।
विज्ञापन

वहीं नगर परिषद के उच्च अधिकारियों के अनुसार ये कट लोगों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे हैं। वहीं कुछ कट की लंबाई ठेकेदार की ओर से अपने आप बढ़ाई जा रही है। शहर के मॉडल टाउन की ओर जाने वाले कट की कुल से 10 फुट तक उसकी लंबाई बढ़ा दी गई है।
बीडीपीओ कार्यालय के बाहर बना नया अवैध कट : शहर के बीडीपीओ कार्यालय के सामने मुख्य रोड पर नगर परिषद की ओर से करवाए जा रहे डिवाइडर के निर्माण के दौरान एक और नया अवैध कट तैयार कर दिया गया है। डिवाइडर के निर्माण से पहले वहां पर कोई कट नहीं था। इस कट के बनने से हादसों का खतरा बढ़ेगा।
पुलिस की ओर से बंद किया कट राहगीरों ने खोला

शहर के औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क पर बने अवैध कट को यातायात पुलिस की ओर से बैरिकेट लगाकर बंद कर दिया गया है। बंद किए कट को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना था कि इससे सब्जी मंडी की ओर से आने वाले वाहन गलत दिशा में चलकर इस का इस्तेमाल करते है। जिससे काफी बार वाहनों की टक्कर हो चुकी है। पुलिस ने हादसों को रोकने के लिए यह प्रयास किया है। लेकिन लोगों ने अपनी सहुलियत के लिए इस कट को फिर से खोल दिया है।

-

बीडीपीओ कार्यालय के बाहर बना नया अवैध कट

शहर के बीडीपीओ कार्यालय के सामने मुख्य रोड पर नगर परिषद की ओर से करवाए जा रहे डिवाइडर के निर्माण के दौरान एक और नया अवैध कट तैयार कर दिया गया है। डिवाइडर के निर्माण से पहले वहां पर कोई कट नहीं था। इस कट के बनने से हादसों का खतरा बढ़ेगा।

-

शहर में काफी अवैध कट

शहर के हिसार सिरसा रोड पर कुल 5 अवैध कट बने हुए हैं। जिसको लेकर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं लगातार नए अवैध कट बनकर तैयार हो रहे हैं। सेक्टर तीन के पास एक कट बना हुआ है, जिसका कोई काम नहीं है, उस कट के पास न तो कोई संस्थान है और न ही कोई इमारत। यह कट क्यों बना है ये आज तक पता नहीं पा रहा है।
-
शहर में काफी अवैध कट

शहर के हिसार सिरसा रोड पर कुल 5 अवैध कट बने हुए हैं। जिसको लेकर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं लगातार नए अवैध कट बनकर तैयार हो रहे हैं। सेक्टर तीन के पास एक कट बना हुआ है, जिसका कोई काम नहीं है, उस कट के पास न तो कोई संस्थान है और न ही कोई इमारत। यह कट क्यों बना है ये आज तक पता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

-
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर अवैध डिवाइडर को लेकर एजेंसी को जेई ने नोटिस दिया है। कई जगहों पर एक साथ कई अवैध कट हैं, इन कट को बंद करवाया जाएगा।
-नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें