फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट तुरंत प्रभाव से बंद हो : संजय बिश्नोई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव संजय बिश्नोई की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में सड़क सुरक्षा के लिए बैठक हुई। इसमें सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष एजेंडे में शामिल बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


संजय बिश्नोई ने कहा कि नेशनल हाईवे पर कुछ जगहों पर अवैध कट हैं, इसके कारण दुर्घटना की स्थिति निरंतर बनी रहती है। इन्हें तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। नेशनल हाईवे व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इसके अलावा हाईवे व अन्य सड़कों पर सफेद पट्टी भी मार्क करवाएं, ताकि धुंध में वाहन चालक को कोई परेशानी न हो।

बैठक में सड़क सुरक्षा के लिहाज से ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उन बिंदुओं को ठीक करने पर जोर दिया गया। इनमें विशेष रूप से नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर लाइट को ठीक करवाने की चर्चा की गई।
विज्ञापन


आरटीए सचिव ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लाइटें ठीक करवाना सुनिश्चित करें और जहां जरूरत हो, वहां पर लाइटें लगवाएं। सभी प्रमुख मार्गों पर पेड़ों की छंटाई करवाई जाए, ताकि यातायात सुगम हो और वाहन चालक नियमों की पालना करें। आरटीए सचिव ने सभी एजेंसियों को धुंध व कोहरे के दौरान सड़क परिवहन को सुरक्षित करने वाले उपायों को पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सड़कों पर स्पीड ब्रेकर सही ढंग से बनाने और उनकी सही तरीके से मार्किंग करवाने से लेकर सभी ट्रांसपोर्ट वाहनों पर रिफलेक्टर टेप लगवाने के निर्देश दिए। सड़कों पर लगे सीमेंटेड जर्सी बैरियर पर भी रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने के लिए कहा।

स्कूली वाहनों की भी करें जांच

स्कूलों में भी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में समय-समय पर अवगत करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली वाहनों को चेक करें और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाएं। इस मौके पर सीटीएम कैप्टन परमेश सिंह, एसडीएम डॉ. जयवीर यादव, डीएसपी जगदीश काजला, डीडीपीओ अनूप सिंह, डीईओ संगीता बिश्नोई, डीएफओ राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ मेजर डॉ. शरद तुली, भरत सिंह, एनएचआईए से सुनील कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व रोड सेफ्टी कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें