फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव जमालपुर में अवैध कनेक्शन काटे, दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। जनस्वास्थ्य विभाग ग्रामीण की टीम की ओर से अवैध कनेक्शनों के संबंध में मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए गांव जमालपुर शेखां में कनेक्शन काटने का अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने घरेलू मीटर को व्यवसायिक तौर पर प्रयोग करने वाले दुकानदारों को नोटिस भी दिया, ताकि वे इन कनेक्शन को वैध करवाए। विभाग के एसडीओ रामरखा व जेई के निर्देशानुसार कर्मचारियों ने गांव जमालपुर में पहुंचकर शिकायत पर कार्रवाई की। इसके तहत होटल, ढाबों व दुकानों पर अवैध कनेक्शन मिले, जिनमें से कुछ को काट दिया गया और अनेक को चेतावनी पत्र दिया गया, ताकि वे ऐसा कार्य दोबारा न करें। विभाग की टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा ऐसा किया गया तो कार्रवाई जारी रहेगी, अवैध कार्य को बर्दाश्त नही किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें