फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निकाले गए निगम कर्मचारियों को वापस न लिया तो सड़कों पर उतरेगी पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन

विज्ञापन
फतेहाबाद में हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन ब्रांच फतेहाबाद की मीटिंग बुधवार को भूना रोड स्थित लोक निर्माण पीडब्ल्यूडी स्टोर में हुई। बैठक में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे राज्य उपाध्यक्ष धर्मपाल दरियापुर ने कहा कि सिंचाई विभाग में कुरूक्षेत्र, टोहाना, नरवाना, अंबाला, कैथल, रोहतक में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन सरकार के इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा करती है।
विज्ञापन


यदि इन कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो हमारी यूनियन सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार एक लाख 20 लाख कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा देने का ढिंढोरा पीट रही है वहीं वास्तविकता कुछ और ही है। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से ब्रांच सचिव राणा पंवार ने बताया कि इस मामले को लेकर 16 जनवरी को केंद्रीय कमेटी की बैठक करनाल में बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता ब्रांच कोषाध्यक्ष व राज्य संगठन सहसचिव राजेश देवना ने की। संचालन ब्रांच सचिव कुलदीप जांगड़ा ने किया। इस दौरान मुख्य सलाहकार ईश्वर बागड़ी, बिकर सिंह, मुकुल, सुनील, मनोज, रिंकू सिंह, बलबीर, हरप्रीत, भागाराम, ज्ञानीराम, सुरेंद्र, विनोद, सोनू गोदारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें