भूना। अमर उजाला की ओर से बुधवार को भूना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डीएसपी जगदीश कुमार काजला रहे जबकि अध्यक्षता प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा ने की।
गो सेवक दलबीर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे जबकि मंच संचालन विकास जाखल ने किया। डीएसपी जगदीश कुमार व नशा मुक्ति टीम के प्रभारी एसआई सुंदरलाल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने हम न तो नशा करेंगे और न ही समाज में किसी को करने देंगे की शपथ भी ली। डीएसपी ने कहा कि अगर समाज में कोई भी नशे की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें, ताकि इसकी रोकथाम की जा सके।
उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के अभियान में युवाओं की अहम भूमिका है। नशे की लत में फंसकर युवा अब चोरियां तक करने में लगे हैं। घर-परिवार में मारपीट की घटनाएं भी नशे की लत को पूरा करने के लिए रोजाना आम होती जा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अगर गांव या शहर की किसी दुकान के बाहर कहीं पर कोई नशा या स्कूल के दायरे में बेच रहा है तो उसकी सूचना भी पुलिस को अवश्य दें।
उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में नौजवान युवक शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करते हैं लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है। ऐसे में इस लत से बचने के लिए हमें बुरी आदतों को पहले दिन से ही न कहना होगा। वर्तमान दौर में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम और युवाओं में बढ़ता नशा है। इससे बचने के लिए हमें जागरूक होने के साथ अपने आसपास के लोगों व परिवार वालों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताना होगा।
नशा मुक्ति टीम के प्रभारी सुंदरलाल ने नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को विभिन्न कविताओं के माध्यम से जागरूक किया। इस मौके पर प्राध्यापक जियालाल बंसल, कुलदीप सिंह, रितु शर्मा, विजय नागपाल, दलबीर सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार सुथार, माया खरोलिया, प्रियंका देवी, कुसुम, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
-
अमर उजाला अखबार समाचारों के साथ साथ सामाजिक सरोकार को भी बढ़ावा दे रहा है। नशे के खिलाफ समाचार पत्र का अभियान सराहनीय है। बच्चों को स्कूली समय से ही नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा तो निश्चित रूप से वह इससे बचे रहेंगे।
-नरेश कुमार शर्मा, प्रिंसिपल
-
:: पुलिस की पाठशाला काफी फायदेमंद रही है। नशे के गलत प्रभावों के बारे में पुलिस अधिकारियों ने जागरूक किया है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
-युग, छात्र, कक्षा नौंवी
-
:: नशा सामाजिक बुराई है। पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधिकारियों ने बड़ी बारीकी से इसे दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी है। यह जानकारी हमारे लिए काफी लाभदायक है।
सुमित सोनी, छात्र, कक्षा 12वीं
:: स्कूल में नशे के खिलाफ आयोजित की गई पुलिस की पाठशाला में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। यह जानकारियां हमारे भविष्य में काम आएंगी।
-विशाल, छात्र, कक्षा दसवीं
-
: विद्यार्थियों को जागरूक करने की अमर उजाला की मुहिम सराहनीय है। ऐसे आयोजन स्कूलों में समय-समय पर होते रहने चाहिए। विद्यार्थी नशे के खिलाफ जागरूक हुए हैं।
-रेणु, छात्रा, कक्षा दसवीं
भूना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में उपस्थ
भूना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में उपस्थ
भूना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में उपस्थ
भूना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में उपस्थ
भूना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में उपस्थ
भूना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में उपस्थ