फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मतदान केंद्रों पर तबीयत बिगड़ी तो मिलेगा प्राथमिक उपचार

Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों से लेकर कर्मचारियों तक को अलर्ट पर रखा गया है। मतदान केंद्रों पर अगर मतदाता या फिर किसी कर्मचारी की तबीयत बिगड़ती है तो उसे मौके पर ही उपचार दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रशासन की तरफ से पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना होने से पहले फर्स्ट एड किट दी जाएगी। मतदान केंद्रों पर बूथ स्तर पर 827 आशा वर्कर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 226 एएनएम भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

मेडिकल किट में इमरजेंसी के लिए दवाइयां और चोट के उपचार को लेकर भी मलहम पट्टी दी जाएगी। किट में बुखार के लिए पीसीएम की गोलियां, उल्टी व दस्त रोकने के लिए ओआरएस के पैकेट, गैस व एसिडीटी के लिए रैनिटिडीन की गोलियां, एलर्जी के लिए लिवोसिट्राजिन की गोलियां, दर्द के लिए डिक्लोपैरा की गोलियां, पट्टी के लिए कॉटन, चोट पर लगाने के लिए बैंडेज, चोट पर दवाई लगाने के लिए दवाई दी जाएगी। विभाग की तरफ से फतेहाबाद, रतिया और टोहाना अस्पताल को अपने स्तर पर किट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


बची दवाई करवानी होगी जमा
पोलिंग पार्टियों को जो फर्स्ट एड किट दी गई है उसमें ये निर्देश भी दिए गए हैं कि बचा हुआ सामान स्वास्थ्य विभाग को जमा करवाना होगा।

मतदान केंद्रों पर प्राथमिक उपचार को लेकर विभाग की तरफ से मेडिकल किट उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा बूथ पर आशा वर्कर और एएनएम भी तैनात रहेंगी।
- डॉ.महेंद्र भादू, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें