फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगी तो डिपो से अब नहीं मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सख्ती और बढ़ा दी गई है। सरकार ने अब वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाने वालों को राशन वितरण प्रणाली के तहत राशन भी नहीं देने का आदेश दिया है। जिला स्तर पर डीएफएससी को आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इन आदेशों के तहत राशन डिपो पर कहीं भी ऐसे पात्र परिवार को राशन लेने के लिए योग्य नहीं माना जाएगा, जिन्होंने कोरोनो की दोनो डोज नहीं लगवाई हैं।
विज्ञापन

जिले में उक्त आदेशों की पालना के लिए सभी राशन डिपो संचालकों को निर्देश दिया जा चुुका है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में अंबाला, गुरुग्राम और पंचकूला जिलों में 100 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है, लेकिन फतेहाबाद जैसे जिलों में अभी तक केवल आधी आबादी ने ही दूसरी डोज लगवाई है। फतेहाबाद जिले में 89 फीसदी ने पहली और केवल 58 फीसदी पात्र लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। संवाद
जिले में एक लाख 8 हजार 425 लोग लाभपात्र
राशन डिपो से सस्ता व मुफ्त राशन लेने वालों की संख्या जिले में एक लाख 8 हजार 425 है। इनमें अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं। इन सभी कार्डधारकों को राशन लेने के लिए दोनों वैक्सीन की डोज का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। इन आदेशों की पालना करवाने के लिए ब्लॉक स्तर पर एएफएसओ को भी निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

तीन रुपये प्रति किलो चावल व दो रुपये प्रति किलो मिल रही गेहूं
हरियाणा के राशन कार्ड धारको को केंद्र सरकार द्वारा आगामी तीन महीनों के लिए प्रति माह सात किलोग्राम खाद्यान्न देने का प्रावधान है। इसमें चावल तीन रुपये प्रति किलो और गेहूं 2 रुपये प्रति किलोग्राम दिया जाता है। हरियाणा प्रदेश के करीब 10 लाख से अधिक परिवारों को सरकार की उक्त योजना का लाभ मिलता है। इसमें एपीएल राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों को प्रदान किया जाता है, जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे है।
सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए पहले ही दो डोज आवश्यक
इससे पहले सरकार बिना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाए सार्वजनिक जगहों पर जाने पर प्रतिबंध के आदेश जारी कर चुकी है। हाल ही में मंत्री अनिल विज के आदेशों के तहत 15 से 18 वर्ष के किशोरों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए सख्त आदेश देकर यह कह चुके हैं कि बिना वैक्सीनेशन के उक्त उम्र के किशोरों का स्कूल और कॉलेज में प्रवेश वर्जित होगा।
कोट
सरकार की ओर से आदेश मिले हैं कि जो लाभार्थी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का सर्टिफिकेट ना दिखा पाए, ऐसे लाभार्थी को राशन डिपो से राशन नहीं दिया जाए। जिले में 367 राशन डिपो हैं। सभी को आदेशों की पालना के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विनित जैन, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें