फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में फंसा है कोई परिजन तो डायल करें 01667-230018

विज्ञापन
फतेहाबाद के कंट्रोल रूम में डयूटी करते दिनेश मेहता व सतीश भट्टू । - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
अगर आपके परिवार का कोई सदस्य कोरोना के चलते विदेश में कहीं फंस गया है और आप उसे वापिस बुलाना चाहते हैं तो जिला प्रशासन इसमें आपकी मदद करेगा। इसके लिए आपको जिला प्रशासन द्वारा जारी किए कंट्रोल रूम के नंबर 01667-230018 पर कॉल करके अपने परिजन की पूरी डिटेल उन्हें बतानी होगी। प्रशासन ने इसके लिए 25 अप्रैल की सांय पांच बजे तक का समय निर्धारित किया है। जिला प्रशासन की ओर से डीसी रविप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार चाहती है कि प्रदेश से कोई भी नागरिक अन्य देशों में गए है, तो वे घर वापसी चाहते हैं तो नागरिकों को घर तक पहुंचाने के उचित प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला तथा प्रदेश से पढ़ाई के लिए विद्यार्थी तथा अन्य नागरिक जो इस समय विदेशों में है तो उनके परिजन या वे स्वयं दूरभाष पर इस बारे सूचित करें।
विज्ञापन

फतेहाबाद से तकरीबन साढ़े 18 सौ लोग गए हुए हैं विदेश
जिला प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले छह माह में फतेहाबाद जिले से तकरीबन साढ़े 18 सौ से अधिक लोग विदेश गए थे। इनमें से अधिकतर ऐसे लोग थे जो पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में वहां गए थे। इसके अलावा टूरिस्ट वीजा और अन्य कारणों से भी काफी लोग गए हुए थे लेकिन उनमें अब कोई ज्यादा लोग विदेश में फंसे हुए नहीं हैं।
सोशल मीडिया में नंबर जारी करने के दस मिनट में आई पहली कॉल
जिला प्रशासन द्वारा विदेश में फंसे जिला वासियों को वहां से निकालने के लिए जारी किए नंबर को सोशल मीडिया पर जारी किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जारी किए कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सतीश ने बताया कि भूना का एक युवक यूक्रेन में फंसा हुआ है उसके परिजनों ने इस संदर्भ में मदद मांगी है और ये जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन

‘विदेशों में फतेहाबाद जिले का कोई व्यक्ति फंसा हुआ है तो उसे बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर रहे हैं। इसके लिए आवश्यक है कि हमारे पास ऐसे लोगों की सारी जानकारी हो। इसलिए लोगों से आह्वान किया है कि वो हमारे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपने परिजनों की पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दें।’ -रविप्रकाश गुप्ता, डीसी, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें