फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं गड्डी तों निकलन दी कोशिश कित्ती तां बच गई जान : जरनैल

Sun, 02 Feb 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
क्रूजर गाड़ी से निकलने के बाद आपबीती बताते हुए जरनैल सिंह।
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिरने के बाद सबसे पहले खुद ही गांव महमड़ा निवासी जरनैल सिंह बाहर निकल कर आए थे। नहर से बाहर आने के बाद उसने पहले गुजरे राहगीरों से मदद मांगी लेकिन नहीं मिली और फिर आगे चला गया। वहां बैठे दो राहगीरों ने गांव सरदारेवाला पहुंचाया और गांव में अनाउंसमेंट करवाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। जरनैल ने कहा कि मैं गड्डी तों निकलन दी कोशिश कित्ती तां बच गई जान, तैरना आंदा सी।
विज्ञापन


महमड़ा निवासी जरनैल सिंह ने आपबीती बताते हुए बताया कि गांव महमड़ा से 28 जनवरी को मासी के बेटे की शादी में गए थे। 29 को बारात में गए थे और 31 जनवरी को पार्टी के बाद वहां से चले थे। जब डबवाली के पास पहुंचे तो धुंध आ गई थी। मामा गाड़ी चला रहा था। जब गाड़ी गिरी तो उसने तुरंत खिड़की को खोला लेकिन नहीं खुली। इसके बाद दोबारा प्रयास किया तो कोट अड़ गया। जिसे उसने उतार दिया और तैरना आता था तो बाहर निकल आया। नहर करीब 15 से 20 फुट गहरी है। बाहर आया तो दो लोग मिले उन्हें रोका लेकिन नहीं रुके और फिर आगे चला तो दो आदमी बैठे थे। मैंने रोते हुए घटना के बारे में बताया।

इसके बाद उसे वह गांव सरदारेवाला में ले गए और और पहनने को कपड़े दिए। मौके पर आए तो काफी ग्रामीण पहुंच गए थे। मुझे घबराहट होने लगी तो उसे दोबारा गांव में ले गए। गाड़ी में बहन, माता, मौसा, मामी, मामी पंजाब की, मासी के बेटे और पुत्रवधु, भांजा व भांजी व बहन की बहू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें