फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंगेतर के निधन से आहत युवक ने की आत्महत्या

Sun, 15 Dec 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरडाना में शनिवार को एक युवक ने अपनी मंगेतर की मौत के गम में घर पर जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। शनिवार को ही पीजीआई रोहतक में उसकी मंगेतर की बीमारी के चलते हुई मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घर के बाकी सदस्य उसकी मंगेतर के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, जिसका पता सतीश को बाद में लगा। जानकारी के अनुसार गांव भिरडाना निवासी 22 वर्षीय सतीश कुमार शाम को घर पर अकेला ही था। जिस समय उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ समय बाद उसका पिता आया तो सतीश अपने कमरे में बेसुध पड़ा था।
बताया जा रहा है कि सतीश की कुछ महीने पहले हांसी क्षेत्र के गांव में लड़की से सगाई हुई थी। वह लड़की कुछ दिनों से बीमार चल रही थी, जिस कारण आज ही उसकी मौत हो गई थी। उसका गम वह सहन नहीं कर पाया और आत्महत्या कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें