बेसहारा हालत में मिले युवक को पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सौंपते हुए डेरा प्रेमी, स्त्रोत स
रतिया। टोहाना रोड पर दयनीय हालत में मिले युवक को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने न केवल संभाला बल्कि उसके परिवार का पता लगाकर उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द भी करवाया। युवक अंजार उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है और फगवाड़ा में अपने भाई के पास रहकर काम करता था। इसी दौरान वह परिजनों से बिछड़ गया था।
टोहाना रोड पर युवक की खराब हालत देखकर बिलासपुर निवासी रमन प्रेमी ने उसे सहारा दिया। रमन सुपर स्टूडेंट और आईटी विंग के सदस्य हैं। वह युवक को डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र रतिया लेकर पहुंचे। यहां डेरा प्रेमियों ने उसकी देखभाल की। उसे नहलाया-धुलाया। शरीर पर मौजूद घावों की मरहम-पट्टी भी की गई।
इसके बाद डेरा प्रेमियों ने युवक के परिजनों का पता लगाया और उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। इस सेवा कार्य में प्यारे लाल, देवराज, विकास, गुरजीत सिंह, आशा, गुरनेव, लोकचंद, वकील सहित अन्य सेवादारों का सहयोग रहा।