फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने हुडा प्रशासक का पुतला फूंका

Wed, 17 Sep 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 कोर्ट द्वारा बढ़ाई गई मुआवजा राशि की मांग को लेकर लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे किसानों ने मंगलवार को हुडा प्रशासक का पुतला फूंका। किसानों ने इससे पूर्व पुतले की शव यात्रा निकाली और हुडा प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि अगर बढ़ा हुआ मुआवजा जल्द न मिला तो वे अधिग्रहीत भूमि पर दोबारा कब्जा कर लेंगे। आक्रोशित किसानों ने हुडा के बोर्डों पर कालिख पोत दी। वहीं, संत गोपाल दास ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया।

किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए किसान नेता सुरेंद्र सैनी ने कहा कि किसान पिछले 24 दिनों से लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे हैं और तीन दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। किसानों को बुला कर सोमवार को  डीसी राजीव रतन ने उनके खाते में मुआवजा राशि का 75 प्रतिशत जमा करवाने की घोषणा की थी। लेकिन किसानोें के खाते में कोई राशि नहीं आई और डीसी ने इसके बाद किसानों से कोई बात नहीं की।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों को बरगलाकर उनके आंदोलन को समाप्त करना चाहता है। लेकिन अब किसानों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है, जिसको लेकर किसानों ने मंगलवार को हुडा प्रशासक की शव यात्रा निकाली है और पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा प्रशासन को दिए अल्टीमेटम की सीमा समाप्त हो गई है और अब किसानों ने अपने हक के लिए प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को तेज कर दिया है।

इस दौरान किसान संघर्ष समिति के प्रधान महेश नागपाल, किसान नेता जगदीश नायक, डा. नरसी, राजेश गोदारा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने किसानों की मुआवजा राशि जल्द नहीं दी तो किसान अपनी जमीनों पर कब्जा कर लेंगे। इस मौके पर छोटू राम सहारण, डा. नरसी, श्योचंद, पवन कुमार, सुदामा, अजय कुमार, इद्र सैनी, अनिल कुमार, रामपाल, रिसाल सिंह, महेंद्र कुमार,बजीर सिंह, प्रकाश, अनिल कुमार, रामपाल, डा. महेंद्र मताना आदि मौजूद थे।

किसानों के समर्थन में पूरे प्रदेश के किसानों को करेंगे संत गोपाल दास:
 गो रक्षा के लिए आंदोलनरत संत  गोपाल दास ने सेक्टर 9, 10, 11 व 11ए के धरनारत किसानों को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि किसानों को अपनी जमीनों पर कब्जे कर लेने चाहिए, जब सरकार ने किसानों को उनकी जमीनों के पैसे ही नहीं दिए है तो जमीनों पर किसानों का ही हक है।

इसके लिए पूरे प्रदेश के किसानों को फतेहाबाद के आंदोलनरत किसानों के समर्थन की अपील करेंगे। किसान नेता सुरेंद्र सैनी ने गोपाल दास द्वारा दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि आज फतेहाबाद के सेक्टर 9, 10, 11 व 11ए के किसानों के साथ ज्यादती करते हुए सरकार ने उनकी जमीनों को बिना मुआवजा दिए उनसे जमीने छीनने का जो कार्य किया है, वह प्रदेश के अन्य किसी भी हिस्से में कहीं के भी किसानों के साथ हो सकता है।

इसके लिए किसानों को एकजुट होकर इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना होगा। इस मौके पर गोरक्षा आंदोलन में कूदे समाजसेवी मनोज ढाका ने भी साथियों सहित किसानों को समर्थन देने की घोषणा की है।

हुडा के बोर्डों पर पोती कालिख
कोर्ट द्वारा घोषित मुआवजे की मांग को लेकर उग्र हो रहे सेक्टर  9, 10, 11 व 11ए के किसानों ने हुडा (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) द्वारा सेक्टरों में लगाए गए साइन बोर्डों पर कालिख पोत दी है।
विज्ञापन


किसान संघर्ष समिति के अनुसार किसान हुडा के सेक्टरों में किसी प्रकार के काम को नहीं होने देंगे। बोर्डों पर कालिख पोतने  का उद्देश्य हुडा के खिलाफ रोष दर्शाना है। उन्होंने कहा कि किसान लगातार अपने आंदोलन को तेज करेंगे और उनकी जमीनों को पैसे नहीं दिए गए तो सेक्टरों से सड़कों व अन्य निर्माण को भी उखाड़ फेंका जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें