फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 9 केंद्रों पर होगी एचटेट लेवल तीन, प्रत्येक सेंटर पर तैनात होंगे पांच पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से शनिवार को एचटेट लेवल तीन की परीक्षा होगी। पहले दिन 9 केंद्रों पर करीब 2728 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन शाम के शिफ्ट में परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर बोर्ड की तरफ से सेंटरों पर जैमर और सीसीटीवी लगाए गए है। सीसीटीवी का कंट्रोल बोर्ड में होगा।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर प्रत्येक केंद्र पर पांच-पांच पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम गठित होगी। इसके अलावा डीएसपी भी सेंटरों पर निगरानी रखेंगे। रविवार को दो शिफ्टों में पेपर होगा। पहली शिफ्ट में 14 केंद्रों तो शाम की शिफ्ट में 6 केंद्रों पर परीक्षा होगी। पहले दिन एक तो दूसरे दिन दो केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन


ये रहेगा परीक्षा का समय
लेवल परीक्षार्थी दिन परीक्षा का समय
लेवल तीन 2728 शनिवार 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट
लेवल दो 4139 रविवार 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट
लेवल एक 1811 रविवार 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट

जिले के इन केंद्रों पर पहले दिन होगी परीक्षा
चैतन्य टेक्नो स्कूल
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल
मॉडल संस्कृति स्कूल
एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन
स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल
महाराजा अग्रसेन स्कूल
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज ब्लॉक एक
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज ब्लॉक दो
पायनियर कॉवेंट स्कूल

-एचटेट को लेकर तैयारियां पूरी है। केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। परीक्षा नकल रहित शांतिप्रिय ढंग से संपन्न करवाई जाएगी।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें