फतेहाबाद में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर कक्षा छठी से ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की छात्र मूल्यांकन परीक्षा शुरू होने जा रही है। ये परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी और 7 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षा में करीब 60 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।
एक दिन में दो अलग-अलग विषय की दो परीक्षाएं होंगी। इनमें एक विषय की परीक्षा आधी छुट्टी से पहले और एक परीक्षा आधी छुट्टी के बाद होगी। पहले दिन कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की ही परीक्षा होगी। इसके अलावा अन्य कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी।
-
परीक्षा को लेकर ये रहेगा शेड्यूल
दिन छठी सातवीं आठवीं नौवीं ग्यारहवीं
2 दिसंबर - - - - अंग्रेजी और इक्नोमिक्स
4 दिसंबर हिंदी/मैथ मैथ/एसएस अंग्रेजी/हिंदी संस्कृत/मैथ मैथ/फाइन आर्ट
5 दिसंबर विज्ञान/म्यूजिक हिंदी/विज्ञान मैथ/एसएस हिंदी/विज्ञान केमिस्ट्री/संस्कृत
6 दिसंबर संस्कृत/एसएस अंग्रेजी/संस्कृत विज्ञान/म्यूजिक एसएस/अंग्रेजी हिस्ट्र/हिंदी
7 दिसंबर अंग्रेजी म्यूजिक संस्कृत कंप्यूटर/वोकेशनल कोर्स
-सरकारी स्कूलों में छात्र मूल्यांकन परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही है। परीक्षाओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी