फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाटिया कॉलोनी में घर में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
भाटिया कॉलोनी में आगजनी के कारण जला घरेलू सामान।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद की भाटिया कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक मकान में अचानक आग लग गई। जिससे घर का लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगजनी का कारण बिजली की तारों में शाॅर्ट सर्किट बताया गया है।मकान मालिक कुलदीप सिंह निवासी भाटिया कॉलोनी ने बताया कि दोपहर को वह घर पर अपने परिवार सहित बैठे थे। इसी दौरान मकान के एक कमरे से धुआं उठता देखा तो उन्होंने पाया कि घर के सामान को आग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि बिजली के तारों में शाॅर्ट सर्किट होने के चलते चिंगारियां घरेलू सामान पर गिर गई और आग भड़क गई। आग से उसके घर का फ्रिज, कूलर, टीवी सहित करीब ढाई से तीन लाख रुपये का सामान जल गया है। पहले उन्होंने अपने स्तर पर आग पर काबू करने का प्रयास किया और इस दौरान मोहल्लावासी भी मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने भी आग बुझाने में साथ दिया, लेकिन आग अधिक भड़क चुकी थी। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें