फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस का अस्पताल, सील

Mon, 08 Jun 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्जन सूरजभान कम्बोज को गुप्त सूचना मिली थी कि भट्टूमण्डी में आदमपुर रोड पर बिना लाइसेंस के बच्चों का अस्पताल व मेडिकल स्टोर चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भट्टूकलां के एसएमओ मुनीष बंसल के नेतृत्व में जांच के लिए टीम भेजा।

अचानक हुई कार्रवाई से अस्पताल में हड़कंप मच गया और पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर वहां मौजूद मरीज बाहर निकल गए।

इस दौरान सीएमओ सूरजभान कम्बोज ने स्वयं अस्पताल में मौजूद डाक्टर और मेडिकल स्टोर में बैठे संजय निवासी ठूईयां व प्रदीप से पूछताछ की।

अस्पताल के कागजात दिखाने के सवाल पर उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया।
सीएमओ सूरजभान कम्बोज ने बताया कि संचालकों से लाइसेंस दिखाने को कहा तो कोई कागजात नहीं दिखाए। जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें