फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में पोषण किट देकर किया सम्मानित

Sat, 14 Sep 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी करके पोषण किट देकर सम्मानित करते सुपरवाइजर।
विज्ञापन
भूना। महिला एवं बाल विकास भूना के तत्वावधान में शुक्रवार को ब्लॉकस्तरीय गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम हुआ। जिसमें लगभग 20 गर्भवती महिलाओं को पोषण माह अभियान के तहत पौष्टिक आहार किट देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग की टीम में सरोज कंबोज व सुमित्रा तथा रोशनी बिश्नोई ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की ओर खून बढ़ाने के लिए गोलियां दी।
विज्ञापन


समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण कोऑर्डिनेटर मोतीराम व सहायक कोऑर्डिनेटर रूप देवी ने बतौर मुख्य तिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर पंकज शर्मा, मंगलेश नेहरा, सपना रानी, मोनिका व राजेश्वरी तथा विजय मलिक की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में महिलाओं के बीच स्लोगन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं हेल्पर को विधानसभा के चुनाव में बढ़- चढ़कर मतदान करने के लिए भी संकल्प दिलाया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी वर्कर मंजू ने प्रथम व मोहन देवी ने द्वितीय और बबल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता तथा प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पंकज शर्मा ने कहा कि महिलाओं को पोषण माह अभियान के तहत पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें