जाखल। तलवाड़ा रोड पर जाखल थानेे में कार्यरत 35 वर्षीय होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसेे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। उसके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कमलजीत सिंह निवासी गांव म्योंदखुर्द शुक्रवार रात को हरियाणा पंजाब सीमा पर स्थित गांव कड़ेल के पास लगे नाके पर अपनी ड्यूटी निपटाकर अपने घर जा रहा था। गांव तलवाड़ा के पास उसकेे बाइक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में कमलजीत की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में जाखल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने के आरोप में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। मृतक शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। संवाद