फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 8 लोग हुए घायल

Tue, 24 Mar 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचार करवा रहे घायल:संवाद
विज्ञापन
रतिया। हरियाणा-पंजाब स्टेट हाईवे पर गांव ब्राह्मणवाला के पास मंगलवार दोपहर को कार चालक ने ई-रिक्शा की टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें 7 की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सातों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायलों में जाखन दादी निवासी बंटी, अंजू, सुखप्रीत कौर, कमलदीप, ज्योति रानी, बलवीर, जसवीर कौर और निर्मला शामिल हैं। घायलों का आरोप है कि कार चालक पुलिस वर्दी में था और नशे की हालत में वाहन चला रहा था। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए जुट गए।

घायल बंटी ने बताया कि वे ई-रिक्शा में सवार होकर बुढलाडा क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल जा रहे थे। गांव रोझवाली पुल से आगे ब्राह्मणवाला के पास पहुंचने पर सामने से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार रही कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. दीप ने बताया कि आठ में से सात घायलों को गंभीर हालत के चलते रेफर किया गया है। इन सात घायलों में भी तीन की हालत ज्यादा गंभीर है। एक घायल का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पंजाब क्षेत्र के पुलिस कर्मचारी राजेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें