फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद में हुई तेज बारिश, अंधड़ से 90 खंभे टूटे, तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
गांव मेहूवाला और ढिंगसरा के बीच टूटा पड़ा बिजली का खंभा।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में शुक्रवार देर रात को तेज आंधी के बाद हुई बारिश से जहां मौसम खुशगवार हो गया। वहीं आधी रात को तेज अंधड़ के कारण बिजली के 90 पोल टूट गए और तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। जिस कारण फतेहाबाद सब अर्बन क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली बाधित रही। अंधड़ के कारण भट्टूकलां सहित फतेहाबाद में 100 के करीब पेड़ भी गिर गए। सबसे अधिक पेड़ भट्टूकलां से फतेहाबाद मार्ग पर गिरे हैं। बारिश के कारण फतेहाबाद व भट्टूकलां में सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। फोरलेन पर भी सर्विस रोड पर भारी जलभराव देखा गया। जिले में 15.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में बारिश के बाद अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार रात को पहले तेज आंधी आई और इसके बाद बारिश होने लगी। अंधड़ के कारण अनेक स्थानों पर बिजली के पोल गिरने व ट्रांसफार्मर गिरने से रात को करीब साढ़े तीन बजे बिजली बाधित हो गई और सुबह सात बजे के बाद ही बिजली का संचालन हुआ। बिजली निगम के अनुसार, फतेहाबाद क्षेत्र में 90 बिजली के खंभे व तीन ट्रांसफार्मर गिरे हैं।
भट्टूकलां में सबसे अधिक 41 बिजली के खंभे, बड़ोपल क्षेत्र में 15, फतेहाबाद शहर में छह व सब अर्बन क्षेत्र में 24 बिजली के खंभे गिरे हैं। वहीं फतेहाबाद क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मर व सब अर्बन क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर को क्षति पहुंची है। वहीं 100 के करीब पेड़ भी रात को आए अंधड़ के कारण गिर गए। सबसे अधिक पेड़ भट्टूकलां से फतेहाबाद मार्ग पर गिरे हैं। मेहूवाला मोड़ से लेकर फतेहाबाद तक सड़क पर जगह-जगह पेड़ गिरे दिखाई दिए, जिस कारण वाहन चालक काफी परेशान दिखाई दिए। भट्टूकलां रोड पर वाहन चालकों को आने जाने में भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फसलों के लिए बारिश बनी वरदान
फतेहाबाद में इस समय नरमा व कपास की बिजाई जोरों पर है। यह बारिश नरमा व कपास दोनों के लिए फायदेमंद रहेगी। इससे नरमा व कपास की पौध में ग्रोथ अच्छी होगी और उत्पादन भी अच्छा होगा। इस समय जिले में करीब 50 लाख एकड़ पर गेहूं की बिजाई हो चुकी है।
सोमवार को सुबह 7 बजे डीसी लेंगी बैठक

जिले में जलभराव की स्थिति के संदर्भ में उपायुक्त मनदीप कौर सोमवार को कैंप कार्यालय में सुबह 7 बजे अधिकारियों की बैठक लेंगी। इसके बाद वे शहर का दौरा भी करेंगी।
जिले में हुई बारिश का ब्योरा
फतेहाबाद : 24 एमएम
रतिया : 7.5 एमएम

टोहाना : 18 एमएम

भट्टूकलां : 25 एमएम

भूना : 15 एमएम

कुलां : 11 एमएम

जाखल : 8 एमएम


कोट
बारिश के कारण जिले में 90 खंभे व तीन ट्रांसफार्मर गिरे हैं। जिनको दुरूस्त करने का कार्य चल रहा है। अंधड़ के कारण रात को बिजली रोकनी पड़ी थी, कई क्षेत्रों में खंभे गिरने के कारण बिजली व्यवस्था बाधित हुई है, जिसको ठीक किया जा रहा है।
-रामरख, एचडीएम, बिजली निगम
यह बारिश कपास की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। पिछले दिनों पड़ रही भयंकर गर्मी के कारण नरमा की पौध को नुकसान हो रहा था, अब बारिश से पौध को अच्छा फायदा होगा और उत्पादन भी बढि़या होगा।
-डॉ. भीमसिंह, एसडीओ, कृषि विभाग, फतेहाबाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में एक जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान 28 व 29 मई को भी बीच-बीच में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही तथा गरज चमक व हवाएं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, परंतु 29 मई रात्रि से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के आने से 30 मई से एक जून के दौरान भी राज्य के उत्तर पश्चिमी व दक्षिण क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

-डॉ.मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें