पंडित जसराज जयंती कार्यक्रम में पहुंचे सीएम सैनी
- फोटो : संवाद
गांव पीलीमंदोरी में कार्यक्रम स्थल पर सीएम सैनी पहुंच गए हैं। उनके साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भी हैं। सीएम नायब सैनी का गांव की पंचायत ने सितार भेंट कर स्वागत किया है। समारोह को संबोधित करते हुए पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज भावुक हो गईं। बता दें कि सीएम सैनी पंडित जसराज जयंती कार्यक्रम में पहुंंचे हैं। घने कोहरे के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर गांव पीलीमंदोरी में निर्धारित स्थल पर लैंड नहीं कर सका। मौसम की खराब स्थिति और दृश्यता कम होने के कारण पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर को वहां उतारने का निर्णय टाल दिया।
मुख्यमंत्री गांव पीलीमंदोरी में पंडित जसराज जयंती कार्यक्रम में पहंचे हैं जिसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय जिले में धुंध काफी घनी रही, जिससे दृश्यता कई स्थानों पर बेहद कम दर्ज की गई। इसी वजह से हेलीकॉप्टर लैंडिंग को जोखिम भरा माना गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वैकल्पिक योजना के तहत उनका हेलीकॉप्टर सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा है।