फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भीषण रूप ले रही गर्मी, इंसान से लेकर पशु तक बेहाल

Wed, 22 May 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के जीटी रोड पर प्यास बुझाती गायेंं।
विज्ञापन
फतेहाबाद। मई के मध्य से ही जिले में लगातार तेज गर्मी से दोपहरी तप रही है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल हो चुके हैं। लोग चश्मा, टोपी, गमछा भी राहत पाने के लिए उपयोग में ला रहे हैं। बीते सप्ताहभर से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा हे।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही सूर्य अपना रौद्र रूप दिखाने लगता है। शाम पांच बजे तक गर्म हवाएं चलने से परेशानी बढ़ी रहती है। तेज धूप से बचने के लिए चिकित्सक भी लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं। गर्मी मनुष्यों के साथ पशु-पक्षियों के लिए भी परेशानी बन रही है। पशुपालक पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए तालाबों में घंटों तक रख रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए कई जतन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में दिन का तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना है।
दोपहर में सफर करना लोगों के लिए बन रहा परेशानी
दोपहर में सफर करना भी लोगों के लिए आफत बन चुका है। दोपहर में भयंकर गर्मी का आलम नजर आता है। खासकर, दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। पशुओं की देखभाल करने में पशुपालकों को भी दिक्कत हो रही है। पशु चिकित्सक डॉ. संजय शर्मा ने पशुओं को दिन में चार-पांच बार पानी पिलाने की सलाह दी है। कहा कि सुबह-शाम दोनों समय पशुओं को नहलाएं। शाम को धूप कम होने पर ही उन्हें बाहर निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें