फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक पर सीआईए और स्वास्थ्य विभाग का छापा

Tue, 09 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना सीआईए स्टाफ ने गुप्त सुचना मिलने पर सोमवार को रतिया के खटीक मौहल्ला स्थित एक क्लीनिक पर छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी छापामार कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयों और डॉक्टर की डिग्री को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग विभाग को सूचित कर दिया है। इस कार्रवाई से बगैर डिग्री धारक चिकित्सकों मे हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को सीआई टोहाना को गुप्त सूचना मिली थी कि रतिया के खटीक मौहल्ला में एक क्लीनिक में बगैर डिग्रीधारक चिकित्सक प्रैक्टिस रहा है। एसआई गुरनाम सिंह, एएसआई औम प्रकाश, एससी राजेश, रोहताश की टीम ने एसएमओ विजय जैन, शीनु गुप्ता, डॉ. जनक राज को साथ लेकर छापामार कार्रवाई की।

इस दौरान टीम को अस्पताल में काफी दवाइयां मिलीं। एसएमओ विजय जैन ने बताया कि जो दवाइयां अस्पताल में मिली हैं और जो डॉक्टर ने डिग्री दिखाई है, उसके आधार पर संचालक इनका उपयोग नहीं कर सकता।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अस्पताल संचालक
अस्पताल संचालक रणजीत सिंह ने कहा कि उसके पास जो डिग्री है, उसी आधार पर वह क्लीनिक चला रहे हैं। उसके क्लिनिक में कोई भी नशे की या गैर कानूनी दवाई नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें