फतेहाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से विवादों में है। सदर थाना क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात मेडिकल ऑफिसर पर महिला सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की दी है।
महिला सीएचओ का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने गलत हरकत की जिससे तंग आकर उसने उच्च अधिकारियों को भी शिकायत दी है। वहीं मामले में सिविल सर्जन कार्यालय ने भी कमेटी बनाकर जांच शुरू की है। हालांकि मामले में अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। पुलिस विभाग के प्रवक्ता विनोद का कहना है कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी इसकी जांच जारी है। महिला से जुड़ा मामला है इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता है।
-
पिछले माह पॉलिक्लीनिक में उठा था मामला
पॉलिक्लीनिक में भी पिछले माह विवाद हुआ था। स्टाफ ने एक डॉक्टर गलत व्यवहार के आरोप लगाए थे। आरोप थे कि डॉक्टर ने अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। मामला उठने के बाद सिविल सर्जन ने जांच शुरू करवाई और डॉक्टर की भूना डेपुटेशन कर दी थी। अब नया मामला आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग फिर से विवादों में है।