फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। ढाणी गोपाल के पास सोमवार शाम को तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों घायल हाे गए, इनमें एक बाइक चालक की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी केंद्र भूना से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के दौरान पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का काफिला गुजर रहा था। पूर्व मंत्री ने अपनी गाड़ी को रोककर दोनों ही सड़क पर पड़े घायलों को समर्थकों की मदद से उठाकर अस्पताल में पहुंचवाया। घायलों की पहचान गांव सिंथला के 35 वर्षीय मदन सिंह व धौलू गांव के 22 वर्षीय सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। पूर्व मंत्री ने सीएमओ को फोन करके घायल युवकों का तत्काल इलाज करने के निर्देश दिए। मगर दोनों की हालत गंभीर होने के कारण सीएचसी भूना से अग्रोहा रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें