फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और उपप्रधान की कुर्सी का फैसला 18 को

Sun, 07 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पंचायत समिति फतेहाबाद के प्रधान और उपप्रधान के खिलाफ समिति सदस्यों द्वारा की गई अविश्वास प्रस्ताव की बैठक की मांग को जिला प्रशासन ने मान लिया है।
इसके लिए 18 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की गई है, जिसमें होने वाले मतदान पर प्रधान हरजंट सिंह और उपप्रधान

सुशील कुमार की कुर्सी का भाग्य टिका है। मतदान अतिरिक्त उपायुक्त यश गर्ग की देखरेख में होगा।
पंचायत समिति प्रधान को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 20 सदस्यों के वोट पड़ने जरूरी हैं। जबकि 24 सदस्य पहले ही एडीसी को शपथ पत्र दे चुके हैं। अब देखना यह है कि 18 दिसंबर को कितने सदस्य प्रधान और उप्रधान के खिलाफ वोट करते हैं। बीडीपीओ अनुभव मेहता ने बताया कि नियम के मुताबिक किसी पक्ष में कम से कम दो तिहाई मत होना जरूरी है। 30 सदस्यों के हाउस में 20 सदस्य अगर चेयरमैन के विरुद्ध वोट करते हैं तो चेयरमैन तथा उपप्रधान के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित माना जायेगा।

सरकार बदलते ही शुरू हुई थी गर्मागर्मी
जिला प्रशासन द्वारा पंचायत समिति प्रधान के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की बैठक की तिथि निर्धारित करने की हरी झंडी देने के बाद अब यह चर्चा भी गर्म हो गई है कि जिला प्रशासन नगर परिषद चेयरमैन विरेंद्र नारंग के विरुद्ध भी वोटिंग की जल्द ही तारीख तय कर सकता है। दोनों ही जगह पर पूर्व संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह समर्थक कांग्रेसी चेयरमैन काबिज हैं। हरियाणा में कांग्रेस सरकार जाने के बाद अब इन संस्थाओं के चेयरमैनों पर तलवार लटक रही है। दोनों संस्थाओं में चेयरमैनों के विरुद्ध दो तिहाई पार्षद नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


ब्लाक समिति के ये सदस्य दे चुके हैं एडीसी को शपथ पत्र
जगीर कौर, वार्ड नंबर-2 के सुखविन्द्र, वार्ड नंबर-3 के राजेश कुमार, वार्ड नंबर 4 की प्रकाश देवी, वार्ड नंबर 5 के लालचंद, वार्ड नंबर 7 की कालीबाई, वार्ड नंबर 8 की विद्याबाई, वार्ड नंबर 9 के राजू, वार्ड नंबर 10 की सुमनलता, वार्ड नंबर 11 के बलबीर, वार्ड नम्बर 13 के जितेन्द्र,वार्ड नंबर 14 की इंद्रावती, वार्ड नंबर 15 के चतर सिंह, वार्ड नंबर 18 की राजबाला, वार्ड नंबर 19 के हरिसिंह, वार्ड नंबर 21 के जयनारायण, वार्ड नंबर 22 आत्माराम, वार्ड नंबर 23 की कविता देवी, वार्ड नंबर 25 के कुलविन्द्र, वार्ड नंबर-26 के सुरेश कुमार, वार्ड नंबर 29 के जीत सिंह तथा वार्ड नंबर 30,वार्ड नम्बर 12 की हरदेवी तथा वार्ड नम्बर 6 की इंद्रावती शामिल हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
बीडीपीओ अनुभव मैहता ने बताया कि पंचायत समिति के प्रधान और उपप्रधान को हटाने के लिए 24 सदस्यों द्वारा एडीसी को शपथ पत्र दिया गया था। जिसके बाद आगामी कार्रवाई करते हुए वोटिंग के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें