फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 10th Topper: 10वीं में प्रदेश में टॉपर हिमेश सोनी ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर चमकाया नाम

Tue, 16 May 2023 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हिमेश ने बताया कि उसने ट्यूशन का सहारा नहीं लिया, घर पर अकेले पांच घंटे पढ़ाई करके सिलेबस को पूरी तरह समझता था। गंभीरता के बजाय हलके मूड में पढ़ाई करता था। अब यूपीएससी की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करके आईएएस बनना ही उनका सपना है।
विज्ञापन
भूना में प्रदेश टॉपर हिमेश को मिठाई खिलाते हुए स्कूल के डायरेक्टर व साथ में मौजूद शिक्षक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार दोपहर बाद घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परिणाम में फतेहाबाद के भूना के न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हिमेश सोनी ने प्रदेश में टॉप किया है। हिमेश ने 500 में से 498 अंक हासिल करते हुए भूना क्षेत्र व अपने स्कूल का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


स्कूल डायरेक्टर अजय रेवड़ी, एकेडमिक डायरेक्टर धर्मपाल गोयल व प्रिंसिपल नेहा रेवड़ी ने कहा कि छात्र हिमेश स्कूल में पढ़ने के दौरान काफी मन लगाकर पढ़ता है। उसकी लगन देखकर उसका नतीजा सबके सामने हैं। भूना शहर के श्याम विहार कॉलोनी निवासी हिमेश सोनी के पिता राजेश सोनी सिंचाई विभाग में बेलदार हैं जबकि मां बबीता गृहिणी हैं।
 

नहीं लिया ट्यूशन का सहारा, घर पर सिलेबस पूरी तरह समझा
न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना के छात्र हिमेश सोनी ने 500 में से 498 अंक हासिल करते हुए प्रदेश में टॉप किया है। हिमेश ने बताया कि उसने ट्यूशन का सहारा नहीं लिया, घर पर अकेले पांच घंटे पढ़ाई करके सिलेबस को पूरी तरह समझता था।

 

गंभीरता के बजाय हलके मूड में पढ़ाई करता था। उन्होंने बताया कि अब यूपीएससी की परीक्षा को अच्छे अंकों के साथ सफलतापूर्वक पास करके आईएएस बनना ही उनका सपना है। उसने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो स्मार्टफोन को कम यूज करना चाहिए। हिमेश के पिता हैं सिंचाई विभाग में बेलदार, मां गृहिणी हिमेश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें