फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीआईए ने राहगीरों को लूटने की कोशिश करते छह आरोपी पकड़े

विज्ञापन
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने लाए सीआईए स्टाफ के कर्मचारी।
विज्ञापन
रतिया। सीआईए पुलिस ने गांव चंदो कलां के पास राहगीरों को लूटने का प्रयास करते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान मनदीप उर्फ कालू, गगन उर्फ संदीप, सुखचैन उर्फ सुख्खा, मनप्रीत उर्फ पीतू व लखविंद्र तथा बूटा सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि सीआईए पुलिस टीम एएसआई गुरप्रीत के नेतृत्व में रतिया के भूना मोड़ पर पहुंची तो उन्हें सूचना मिली कि रंगोई नाला पुल पर गांव चंदो कलां के पास 5-6 युवक कार व मोटरसाइकिल पर हथियार लिए हुए खड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने पुलिस की गाड़ी को रुकवा लिया। युवकों ने जब गाड़ी में पुलिसकर्मी देखे तो भागने का प्रयास करने लगे। उसी समय पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया और पूछताछ की। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक टॉर्च, डंडा, तलवार, गंडासी व एक खिलौना पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र से ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की करीब 20 घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि इसमें सदर रतिया की छह, शहर रतिया की सात, जाखल की तीन, सदर टोहाना की दो तथा भूना व सदर फतेहाबाद में तेल चोरी की एक-एक घटना शामिल हैं। सीआईए स्टाफ पुलिस ने मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें