फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की कई सीटों पर हरियाणा के रतिया का है प्रभाव, प्रचार तक करने आते हैं नेता

विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान बार एसोसिएशन रतिया के अध्यक्ष एडवोकेट हरपाल ग्रोहा और आप के शहरी अध्यक्ष ह? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। पंजाब में चुनाव हैं लेकिन हरियाणा में प्रचार हो रहा है। सुनकर आप सोचने लगेंगे कि ऐसा क्यों। इसकी वजह है कि पंजाब राज्य के साथ फतेहाबाद जिले के बड़े क्षेत्र का सटा होना। पंजाब में 20 फरवरी को आम चुनाव होने हैं लेकिन रतिया क्षेत्र पंजाब की सीमा के साथ सटा होने के चलते रतिया क्षेत्र में भी काफी हलचल चुनाव को लेकर है।
विज्ञापन

विशेष कर पंजाब के बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में रतिया क्षेत्र का काफी दबदबा देखने को मिलता रहा है बल्कि पूर्व में विधायक रहे और इस बार भी चुनाव लड़ रहे एक पार्टी विशेष का उम्मीदवार मूल रूप से रतिया क्षेत्र से ही संबंधित है। रतिया क्षेत्र पंजाब की सीमा से सटे होने के साथ साथ रतिया क्षेत्र की अधिकतर रिश्तेदारी पंजाब में और विशेषकर बुढलाडा में है। इसके कारण पंजाब में होने वाले चुनाव में रतिया क्षेत्र का भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। क्षेत्र के साथ लगते लगभग दो लाख वोटर वाले बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में बुढलाडा, बोहा और बरेटा जैसे बड़े क्षेत्र शामिल हैं। इन तीनों क्षेत्रों में रतिया क्षेत्र की रिश्तेदारी काफी बड़े स्तर पर है और एक अनुमान के तहत यह माना जा रहा है कि बुढलाडा विधानसभा के 25 प्रतिशत वोटरों पर रतिया क्षेत्र प्रभाव डालता है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी पंजाब की 22 सदस्यीय कोर कमेटी के चेयरमैन एवं बुढलाडा के विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम बुढलाडा से दोबारा आप उम्मीदवार हैं। बुद्ध राम मूल रूप से रतिया के निवासी हैं और पंजाब में अध्यापक की नौकरी मिलने पर काफी समय पूर्व वह बुढलाडा शिफ्ट हो गए थे। टिकट मिलने के बाद गत दिनों रतिया में आप नेता वोटों की अपील करने भी आए जिसके बाद उनके रिश्तेदार बार एसोसिएशन रतिया के प्रधान एडवोकेट हरपाल सिंह ग्रोहा, आम आदमी पार्टी के रतिया के शहरी अध्यक्ष हरविंदर औजला ग्रामीण प्रधान कुलवंत सिंह, हरगोपाल दर्दी, उप प्रधान गुरतेज सिंह, बलजिंदर सिंह, जरनैल सिंह नंबरदार कमाना सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बुढलाडा में डेरा डाला हुआ है। संवाद
इनेलो और अकाली नेता भी टीम के साथ प्रचार के डटे
अन्य पार्टियों ने भी रतिया क्षेत्र के नेताओं की ड्यूटी बुढलाडा विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों में लगाई हुई है जिसके तहत ही बुढलाडा से अकाली दल के उम्मीदवार डॉ. निशांत सिंह के प्रचार के लिए इनेलो नेता रतिया अध्यक्ष हरबंस खन्ना अपनी टीम के साथ प्रचार में लगे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार रवनीत कौर के लिए पूर्व विधायक जरनैल सिंह पिछले कई दिनों से बुढलाडा विधानसभा में सक्रिय है। वहीं अकाली दल मानसा विधानसभा के उम्मीदवार प्रेम कुमार अरोड़ा की बहन भी रतिया में विवाहित है जिसके चलते उनका रतिया कनेक्शन भी काफी बड़े स्तर पर है। रतिया से प्रेम कुमार अरोड़ा के रिश्तेदारों के साथ साथ इनेलो और अकाली दल के नेता भी उनके समर्थन देने के लिए वहां पहुंचे हुए हैं। वहीं रतिया क्षेत्र के साथ लगती सरदूलगढ़ विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार जगजीत सिंह के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा रतिया चुनाव प्रचार थामे हुए हैं। रतिया विधायक लक्ष्मणा नापा फगवाड़ा में भाजपा उम्मीदवार विजय सापला के प्रचार में लगे हैं। अगर अन्य विधानसभा की बात करें तो पंजाब के अबोहर, मलोट, फाजिलका, जलालाबाद, संगरूर विधानसभा क्षेत्रों में रिश्तेदारों के चलते रतिया क्षेत्र के लोग चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें