फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हरियाणा बोर्ड की 64 केंद्रों पर कक्षा 12वीं की इतिहास व जीव विज्ञान की हुई परीक्षा

विज्ञापन
फतेहाबाद में हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान जांच रिकॉर्ड जांच करते हुए फ्ला
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को कक्षा बारहवीं की इतिहास और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा जिले के 64 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले से करीब साढ़े 9 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


बोर्ड की तरफ से परीक्षा को लेकर जिले में 10 उडऩदस्ते बनाए गए है। इन टीमों ने सोमवार को केंद्रों का निरीक्षण किया। डीईओ संगीता बिश्नोई और रतिया में एसडीएम सुरेश कुमार ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान नकल का कोई केस सामने नहीं आया है। जिले में इस बार नकल का कोई केस नहीं बना है। मंगलवार को जिले में दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसमें करीब साढ़े 12 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।

सीबीएसई के 3967 विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी
केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं भी जारी हैं। सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा टोहाना में दो, रतिया में तीन, भट्टूकलां में एक, भूना में एक, कुलां में एक, फतेहाबाद में 6 केंद्रों पर हुई। दसवीं कक्षा के 3967 विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी। परीक्षा के बाद विद्यार्थी खुश नजर आए और इसके बाद एक-दूसरे से चर्चा करते हुए दिखे। विद्यार्थियों ने कहा कि गणित की परीक्षा आसान थी।
विज्ञापन


एसडीएम ने गांव हसंगा में परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

एसडीएम सुरेश कुमार ने सोमवार को गांव हसंगा में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और नकल मुक्त माहौल में संपन्न होनी चाहिए। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की तरफ से परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्षता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं व किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें