रतिया। गुमटसर अकादमी के खेल मैदान में रविवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें बालिका वर्ग में हरप्रीत कौर गिल और रूपनीत कौर को बेस्ट प्लेयर चुना गया। जबकि बालक वर्ग में गुरदित सिंह और अमृत सैनी ने यह सम्मान हासिल किया।
गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस विभाग से सरदार केवल सिंह और बजरंग गोयल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। अकादमी संचालक हरदीप सिंह बोला, छिंद्रपाल कौर, इंद्रजीत समरा, गुरप्रीत, खुशदीप कौर, डॉ. हरमन सिंह और अमनदीप कौर ने अतिथियों का स्वागत किया।
हरदीप और छिंद्रपाल कौर ने रेफरी की भूमिका निभाई। आयोजन कमेटी के सदस्य परमपाल सिंह, राजिंद्र सिंह ढिल्लों, डॉ. हरमन सिंह, गुरप्रीत, खुशदीप, छिंद्रपाल कौर, भीम सिंह, बुगला बोला और चरणजीत मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
-
प्रतियोगिता के परिणाम:
लड़कियों का वर्ग
10 किमी साइकिल दौड़ : हरप्रीत कौर गिल प्रथम, जसविंद्र कौर द्वितीय, सुमन रानी तृतीय।
5 किमी वॉक रेस : खुशदीप कौर खोखर प्रथम, पूजा वर्मा द्वितीय, प्रीत कौर ढिल्लों तृतीय।
गोला फेंक : हरप्रीत कौर गिल प्रथम, गीता रायपुर द्वितीय, रमनदीप कौर तृतीय।
लंबी कूद : यशिका गोयल प्रथम, निशा अहसां द्वितीय, कनिका रानी तृतीय।
चक्का फेंक : रूपनीत कौर प्रथम, गुरलीन द्वितीय, राजवीर कौर तृतीय।
800 मीटर दौड़ : बख्शनूर प्रथम, हरदीप कौर द्वितीय, मनीता रानी तृतीय।
लड़कों का वर्ग
10 किमी साइकिल दौड़ : गुरदित सिंह प्रथम, कबीर बोस द्वितीय, कर्ण समरा तृतीय, अंशुमन चतुर्थ।
5 किमी वॉक रेस: दलीप बोहरा प्रथम, हरविंद्र चौबारे द्वितीय, गुरफतेह तृतीय, तुषार चौधरी चतुर्थ।
800 मीटर दौड़ : गुरदित सिंह प्रथम, हैप्पी गुज्जर द्वितीय, मनिंद्र सिंह समरा तृतीय, दक्ष कुमार चतुर्थ।
तार गोला फेंक : गुरनूर गिल प्रथम, कार्तिक द्वितीय, बगड़ू सिंह तृतीय, अमर सिंह चतुर्थ।
गोला फेंक : हरप्रीत सिंह प्रथम, मनप्रीत द्वितीय, गुरमीत गिल तृतीय, निशान नथवान चतुर्थ।
लंबी कूद : युवराज प्रथम, बजरंग गोयल द्वितीय, गुरनूर मंडैर तृतीय, ईशप्रीत औलख चतुर्थ।
चक्का फेंक : अमृत सैनी प्रथम, गुरविंद्र सिंह द्वितीय, विक्रम बोड़ा तृतीय, पवन कुमार चतुर्थ।
-
टीम स्पर्धाओं के परिणाम
हैंडबाल: गुमटसर अकादमी की टीम प्रथम और नहर कॉलोनी रतिया की टीम द्वितीय रही।
रस्साकशी : नथवान ढाणी की टीम प्रथम और लाली रोड रतिया की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
रिले टीम : टीम-1 गुरदित, कर्ण, पूजा, रूपनीत प्रथम तथा टीम-2 हरप्रीत, पूजा, निशा, कबीर द्वितीय स्थान पर रही।
गुमटसर स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित खेल प्रतियोगिता के तहत साइकिल रेस में भाग लेते हुए खिलाड़ी :