फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हड़ोली ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, गांव खेरी की टीम रही उपविजेता

Wed, 16 Sep 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फाइनल में क्रिकेट मैच खेलते हुए क्रिकेट खिलाड़ी,स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
रतिया। मेजर ध्यानचंद यूथ क्लब जाखन दादी के तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हड़ोली की टीम ने खिताब जीत लिया। फाइनल में हड़ोली ने खेरी को हराया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जाखन दादी तीसरे और हुक्मबली की टीम चौथे स्थान पर रही। यश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। हड़ोली के विवेक को श्रेष्ठ बल्लेबाज और गौरव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। क्लब की ओर से साजन राजपूत को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन हरियाणा के राज्य अध्यक्ष रवि रतिया मुख्य अतिथि रहे। टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। समारोह में हरीश रतिया, करण यादव, गोविंद, हैप्पी, गुरसेवक खोखर, पंकज और अर्जुन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें