अपेक्स पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस खेलते खिलाड़ी। संवाद
फतेहाबाद। जिले में दूसरे दिन मंगलवार को 58वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के ताइक्वांडो व टेबल टेनिस के मैच हुए। बुधवार तीसरे दिन फाइनल मुकाबले होंगे।
पीएम श्री राजकीय स्कूल धांगड़ और अपेक्स स्कूल में चल रहे टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 14 के पुरुष व महिला वर्ग के सेमीफाइनल खेले गए। इसके साथ ही अंडर 17 के महिला वर्ग के भी सेमीफाइनल खेले गए। इसमें फरीदाबाद व गुरुग्राम की टीम ने बाजी मारी।वहीं गांव धांगड़ में चल रही ताइक्वांडो की अंडर-17 के क्वार्टर फाइनल खेले गए।
-
टेबल टेनिस के सेमीफाइनल पहुंची टीमें
अंडर 14 की महिला वर्ग के सेमीफाइनल में फरीदाबाद ने हिसार और गुरुग्राम ने कुरुक्षेत्र को हराया। अब फरीदाबाद व गुरुग्राम के बीच फाइनल खेला जाएगा। अंडर 14 के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में हिसार ने सोनीपत को और गुरुग्राम ने फरीदाबाद को हराया। बुधवार को हिसार व गुरुग्राम के बीच फाइनल खेला जाएगा। वहीं अंडर 17 के महिला वर्ग के सेमीफाइनल में फरीदाबाद ने पंचकूला को और गुरुग्राम ने कुरुक्षेत्र को हराया। अब फरीदाबाद व गुरुग्राम के बीच फाइनल मैच होगा।
ताइक्वांडो के ये रहे नतीजे
अंडर 18 भारवर्ग में मयंक करनाल जीता। भारवर्ग 18-21 में हर्ष कुरुक्षेत्र जीता। भारवर्ग 21-23 में रितिक पानीपत जीता। भारवर्ग 25-27 में जयेष रेवाड़ी जीता। भारवर्ग 27-29 में रुद्रा रेवाड़ी जीता। अंडर 17 आयुवर्ग 35-38 भारवर्ग में प्रियांशु पंचकूला, भारवर्ग 38-41 हर्षित सिरसा, भारवर्ग 45-48 में शुभम पंचकूला जीते। भारवर्ग 51-55 में ईशांत चौधरी पंचकूला, भारवर्ग 55-59 में राहुल पानीपत और भारवर्ग 59-63 में प्रतीक शर्मा सोनीपत जीते।