फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो दिन में चार शिफ्टों में 38 केंद्रों पर 40 हजार अभ्यर्थी देंगे संयुक्त पात्रता परीक्षा

Fri, 25 Jul 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में परीक्षा से पहले केंद्र का निरीक्षण करते हुए अ​धिकारीस्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) की जिले में शनिवार और रविवार को चार शिफ्टों में होने जा रही है। जिसमें 38 केंद्रों पर 40 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आएंगे और फतेहाबाद जिले से 50 हजार सिरसा और जींद जाएंगे।
विज्ञापन

हिसार जिले से यहां परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के लिए धर्मशाला और बस स्टैंड पर खाने की सुविधा होगी। प्रशासन शनिवार सुबह से रविवार दोपहर तक खाना उपलब्ध करवाएगा। ये जिम्मेदारी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को दी गई है। हालांकि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी इसका फायदा ले पाएंगे।
प्रशासन ने बस स्टैंड पर 300, भूना में 100, भट्टूकलां में 100, रतिया में 100, टोहाना में 200 लोगों के लिए एक शिफ्ट में खाने की व्यवस्था की है। ये सुविधा शनिवार सुबह और शाम और रविवार दोपहर को मिलेगी। सुबह नाश्ते में छोले-पूरी और दोपहर को रोटी, दाल-सलाद मिलेगा।
विज्ञापन

-

संस्थाएं भी आईं मदद के लिए आगे

सीईटी के अभ्यर्थियों के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा आगे आई है। गुरुद्वारा सिंह सभा ने ठहरने के साथ-साथ लंगर की भी व्यवस्था की है। बाबा श्याम वेलफेयर सोसायटी ने अभ्यर्थियों के लिए गुरु जम्भेश्वर मंदिर में ठहरने और खाने की व्यवस्था की है। अध्यक्ष विजय सहारा ने बताया कि इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस सेवा भी देगी। भट्टूकलां में खुशी एक उम्मीद संस्था परीक्षा केंद्र और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क लगाएगा। प्रशासन की तरफ से शहर में 8 धर्मशालाएं रिजर्व की गई है।

-

आज और कल सीएससी सेंटर रहेंहे बंद, आधार कार्ड भी नहीं बनेंगे

जिले में शनिवार और रविवार को कॉमन सर्विस सेंटर यानि सीएससी भी बंद रहेंगे। यही नहीं आधार कार्ड भी नहीं बन पाएंगे। प्रदेश सरकार ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं।

-

500 पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था, छतों से होगी निगरानी

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि फतेहाबाद शहर और भट्टू में 31 लोकेशन पर 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां करीब 500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। हर एक सेंटर पर 12 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें दो डीएसपी, 7 निरीक्षक, 55 उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक, 240 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और 54 यातायात पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा फतेहाबाद व भट्टू क्षेत्र में 65 वाहनों के साथ लगभग 160 पुलिसकर्मी गश्त पर रहेंगे। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने शहर में मुनादी करवाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


-

ये रहेगा परीक्षा का समय

सुबह की शिफ्ट : 10:00 बजे से 11:45 बजे तक

शाम की शिफ्ट : 3:15 बजे से 5: 00 बजे तक

जिले में परीक्षा केंद्रों पर एक शिफ्ट में 9,559 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें