फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तंबाकू बनाने वाली फर्म के गोदाम की जीएसटी विभाग ने की जांच

विज्ञापन
जीएसटी सर्वे के दौरान गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियां। 
विज्ञापन
टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित अर्चित तंबाकू बनाने वाली फर्म के गोदाम पर जीएसटी विभाग ने जांच की। यह जांच करीब 11 घंटे तक चली, जिसके बाद टीमें अपने साथ जरूरी कागजात लेकर रवाना हो गई। जानकारी अनुसार बुधवार को भारत सरकार के विभाग की करीबन सात-आठ गाड़ियां गोदाम के बाहर पहुंचीं। जहां टीमों ने अंदर जाते ही मेन गेट को बंद कर दिया ताकि कोई प्रवेश न कर पाए। वहीं टीम ने मीडिया से भी दूरी बनाई। इस दौरान शहर पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया गया ताकि किसी प्रकार का कोई विरोध न हो। रात करीब 12 बजे के बाद टीमें जरूरी कागजात के साथ रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें