फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारूद में विस्फोट होने से दादी घायल, पोता गंभीर

विज्ञापन
भूना के बाजार में पटास बारूद बजाने वाला यंत्र - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। कुलां रोड पर कंबोज कॉलोनी में स्थित एक घर में पटास बारूद में विस्फोट होने से दादी और पोता घायल हो गए हैं। 15 वर्षीय बालक की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बारूद धमाके के बाद मकान में मौजूद लोगों को बाहर निकालने के लिए कॉलोनी के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। मकान की दूसरी मंजिल से सुरेश कुमार व उनकी पत्नी बाला देवी ने छलांग लगाकर अपनी और परिवार के अन्य लोगों की जान बचाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व को लेकर 15 वर्षीय मंजीत सिंह बाजार से एक पटास बारूद से भरी हुई बोतल खरीदकर लाया था। मंजीत ने घर पर जाकर बोतल के ढक्कन में छेद करने के लिए गैस पर लोहे का तार गर्म करके उपरोक्त बारूद की बोतल पर लगा दिया। लोहे का तार गर्म होने से बारूद से टकराया तो जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि घर की छत में दरारें आ गईं और रसोई का सामान बुरी तरह से नष्ट हो गया। घायल मंजीत व गुड्डी देवी को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया। मगर मंजीत की हालत गंभीर होने के कारण उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती किया है। उधर भूना बाजार में सरेआम सड़कों पर पटास बारूद यंत्र को खुलेआम बेचे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया तो उपरोक्त यंत्र बेचने वाले लोग खिसक गए। पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने बताया कि पटास बारूद से दीपावली का उत्सव मनाया जाना गलत है। उपरोक्त यंत्र बच्चों के लिए जानलेवा बन सकता है। इसलिए ऐसे यंत्र बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें