फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों से 20 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भोड़िया खेड़ा में पुलिस ने भट्टू रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 20 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी तस्कर भट्टूकलां निवासी पवन उर्फ कालू और अंकुश के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक शहर पुलिस टीम भोड़िया खेड़ा में भट्टू रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान फतेहाबाद की तरफ से मोटरसाइकिल पर दो युवक आ रहे थे जो कि टीम को देखकर मुड़ने लगे। टीम ने शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने नाम भट्टूकलां निवासी पवन कुमार उर्फ कालू और पीछे बैठे युवक ने भट्टूकलां निवासी अंकुश बताया। टीम ने नियम अनुसार जांच की तो मोटरसाइकिल में से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। टीम ने दोनों युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
सप्लाई देने वाली आरोपी महिला भी गिरफ्तार
शहर पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी महिला पम्मी से हेरोइन लाए थे। ये हेरोइन 19 हजार रुपये में खरीदी गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला पम्मी को भी पकड़ लिया है। आरोपी महिला ने पूछताछ में मुख्य सप्लायर के बारे में बताया है। बताया जा रहा है कि महिला मुख्य सप्लायर से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई देती थी और इसे कमीशन मिलता है। शहर थाना प्रभारी यादविंद्र ने बताया कि जल्द मुख्य सप्लायर भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें