फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोतों को स्कूल से घर ला रहे दादा की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव ढिंगसरा के समीप निजी स्कूल से अपने दो पोतों को बाइक पर बैठकर घर ले जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई, वहीं दोनों पोतों को चोटें आई हैं। उनको उपचार के लिए भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ढिंगसरा निवासी 55 वर्षीय राजपाल लोहे का मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार दोपहर को वह अपने बाइक पर अपने दो पोतों को एक निजी स्कूल से लेकर घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि फतेहाबाद रोड पर ढिंगसरा माइनर के समीप कच्चे रास्ते से वह सड़क पर चढ़ा तो भट्टू से फतेहाबाद की तरफ जा रही कार की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से बच्चे उछल कर कच्ची जमीन पर जा गिरे और घायल हो गए, जबकि राजपाल के ऊपर से कार गुजरने से उसका पेट कुचला गया। घटना की सूचना पाकर उसका भाई मौके पर पहुंचा और बच्चों को भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जबकि घायल राजपाल को तुरंत फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें