फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धीमी उठान के चलते धान से अटीं अनाज मंडियां

Thu, 17 Oct 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान की फसल के उठान में देरी होने के चलते मंडी पूरी तरह से अट चुकी है। जिसके कारण मंडी में धान लेकर पहुंचने वाले किसानाें को अपनी फसल रखने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इस कारण किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। किसानाें का कहना है कि अगर जिले में धान की खरीद समय पर शुरू करवा दी जाती तो उठान को लेकर समस्या नहीं आती। साथ ही किसानों को मंडियों में फसल रखने के परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। जिले में धान की खरीद का काम जोरो पर है। मंगलवार को जिले की सभी अनाज मंडियों में धान की कुल खरीद 27,280 मीट्रिक टन की गई है और उठान 9,294 मीट्रिक टन की हुई है।
जिले में अभी तक कुल धान की सरकारी खरीद 79,544 मीट्रिक टन की हुई है। जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग ने 17,431 मीट्रिक टन, हैफेड ने 27,528 मीट्रिक टन और वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 34,585 मीट्रिक धान की खरीद की है। जिसमें से उठान मात्र 24,400 मीट्रिक टन का हो सकी है। ऐसे में अभी मंडियों में 55,144 मीट्रिक धान का उठान शेष है।
विज्ञापन

धान की खरीद और उठान का काम जोरो पर चल रहा है। मंडी में किसानाें के लिए पेयजल और शौचालय आदि की उचित व्यवस्था की गई है। -यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें