फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में अब एसएमसी खरीद सकेंगी 25 लाख रुपये तक ड्यूल डेस्क, खंड भट्टू में पायलेट प्रोजक्ट शुरू

विज्ञापन
फतेहाबाद स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल, जहां पर नए डयूल डेस्क आएंगे। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए ड्यूल डेस्क की समस्या खत्म होने जा रही है। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी यानी एसएमसी अब स्कूल में विद्यार्थियों के बैठने के लिए 25 लाख रुपये तक के ड्यूल डेस्क खरीद सकेंगी। हालांकि अधिकारियों की कमेटी इन ड्यूल डेस्क का सैंपल पास करेंगी, इसके बाद संबंधित सैंपल या उससे उच्च क्वालिटी के इन ड्यूल डेस्क को एसएमसी खरीद सकेंगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जिले में पायलट प्रोजेक्ट के लिए खंड भट्टू को चुना है। यहां पर कक्षा पहली से पांचवीं तक के लिए 557, कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए 1240 और कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के लिए 1286 ड्यूल डेस्क की जरूरत है। इसको लेकर खंड भट्टू ने डिमांड भी तैयार कर ली है।
खंड भट्टू में ड्यूल डेस्क की स्थिति
स्कूल कुल विद्यार्थी स्कूलों में ड्यूल डेस्क मरम्मत योग्य
प्राइमरी 4606 2693 1010
मिडिल 3098 373 25
सीनियर सेकेंडरी 3811 680 3
मॉडल संस्कृति स्कूलों के लिए भी खरीदे जाएंगे ड्यूल डेस्क
जिले के भट्टू खंड के सभी स्कूलों के लिए ड्यूल डेस्क खरीदे जाएंगे। इसके अलावा जिले के आरोही, मॉडल संस्कृति व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के लिए भी बैंच खरीदे जाने है। इन स्कूलों में प्रक्रिया सही संपन्न होती है तो अन्य खंडों को चुना जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे होगी खरीद प्रक्रिया
एसएमसी स्कूल ड्यूल डेस्क की डिमांड के अनुसार बाजार से खरीद करने हेतु स्वतंत्र होगी। इसके लिए निर्माता को सैंपल दिखाया जाएगा और नियमों के बारे में बताया जाएगा। तय मूल्य निर्धारण करने के बाद निर्माण को खरीद ऑर्डर दिया जाएगा।
सरकारी स्कूलों में ड्यूल डेस्क की कमी को लेकर समस्या नहीं रहेगी। खंड भट्टू और जिले के मॉडल संस्कृति स्कूल और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ड्यूल डेस्क खरीद की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें