फतेहाबाद का राजकीय महिला महाविद्यालय।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले की आज वर्षगांठ है और उच्चतर शिक्षा विभाग ने बेहतर शिक्षा के लिए लड़कियों को तोहफा दिया है। जिला मुख्यालय के राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में चार नए कोर्स शुरू किए गए हैं। लड़कियों को अब एमकॉम और एमए साइकोलॉजी की पढ़ाई के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में एमएम साइकोलॉजी 40 सीटें, एमकॉम 40 सीटें, बीए कंप्यूटर साइंस के साथ 40 सीटें और बीए फिजिकल एजुकेशन 40 सीटों के साथ नए कोर्स शुरू किए हैं। नए शिक्षा सत्र में अब विद्यार्थी ये संकाय भी चुन सकेंगे। हालांकि अभी तक उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि सीबीएसई का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विभाग दाखिले का शेड्यूल जारी करेगा। संवाद
महाविद्यालय में ये हैं पहले के कोर्स
संकाय सीटें
बीए : 400
बीकॉम : 160
बीएससी नॉनमेडिकल : 160
बीएससी मेडिकल : 40
बीएससी कंप्यूटर : 80
एमए हिंदी : 40
एमए इंग्लिश : 40
एमए राजनीतिक : 40
एमए इक्नोमिक्स- : 40
लड़कों के लिए नहीं सरकारी कॉलेज
जिला मुख्यालय में लड़कों के लिए सरकारी कॉलेज नहीं है। इन्हें बारहवीं की पढ़ाई के बाद निजी कॉलेज या फिर जिले से बाहर दाखिला लेना पढ़ रहा है। जिला मुख्यालय से हर साल तीन हजार छात्र बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करते है। कॉलेज के लिए कई बार सरकार से मांग उठ चुकी है लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई प्रस्ताव ही तैयार नहीं हुआ है।
कोट
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा को नए कोर्स मिले हैं। छात्राओं को इससे फायदा मिलेगा। इन कोर्स की पढ़ाई के लिए छात्राओं को जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
-राजेश मेहता, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा