फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घग्गर नदी की सफाई करवाए सरकार : सांसद कुमारी सैलजा

Sun, 22 Dec 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। घग्गर नदी के गंदे पानी से कैंसर जैसी घातक बीमारियां रतिया सहित सिरसा लोकसभा क्षेत्र में फैल रहीं हैं। लोकसभा क्षेत्र की जनता घग्गर नदी के गंदे पानी से काफी परेशान है। इसके बावजूद प्रदेश और केंद्र सरकार इसकी सफाई नहीं करवा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा ने रविवार को शहर के फतेहाबाद रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने केंद्र सरकार से जल प्रदूषण रोकने की मांग की है।
सांसद सैलजा ने बताया कि घग्गर नदी के पानी का मामला उन्होंने लोकसभा में भी उठाया था। तब संबंधित मंत्री ने भी माना था कि घग्गर नदी का पानी बीमारियां फैलने में सक्षम है। इसके बावजूद सरकार ने कोई राहत कार्य शुरू नहीं किया है। अब वह प्रधानमंत्री और संबंधित मंत्री को पत्र भेजेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रतिया और सिरसा लोकसभा क्षेत्र में नशाखोरी बढ़ी है। इस मामले को भी उन्होंने सदन में उठाया था। अब वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी रणनीति बनाएंगी ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके। सांसद सैलजा ने भाजपा को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा ने संसद में बाबा भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों से जिला फतेहाबाद में रेल लाइन लाने का वादा किया था लेकिन वह वादा भी अधूरा है लेकिन वह रेल मंत्री से मिलकर क्षेत्र में रेल लाइन लाने का प्रयास करेंगी।
इस दाैरान कांग्रेस नेता जयपाल सिंह लाली, पूर्व प्रदेश सचिव मंगतराम, अमरदीप सिंह बराड़, महिला जिलाध्यक्ष परमजीत कौर, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें