फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 3जी मोबाइल फोन देकर 5जी का काम ले रही प्रदेश सरकार

Thu, 27 Mar 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्ससंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बकाया मानदेय का भुगतान न करने व मोबाइल फोन में एप के सही ढंग से काम न करने से खफा आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने डीसी कार्यालय पर शुरू किया गया तीन दिवसीय पड़ाव वीरवार दूसरे दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने सरकार के खिलाफ नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन


वर्कर्स ने सीएम नायब सिंह सैनी से बेटियों की आवाज सुनने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। धरने की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की जिला प्रधान सुनीता झलनियां ने की और संचालन माया पूनियां ने किया। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को भी वर्कर्स डीसी कार्यालय पर पड़ाव डालेंगी। इसके बाद भी अगर प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई तो यूनियन आंदोलन को और तेज करने का फैसला लेगी।

धरने को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान सुनीत झलनियां ने कहा कि सरकार थ्री जी मोबाइल फोन देकर वर्कर से फाइव जी काम ले रही है। मानदेय के नाम पर न के बराबर सैलरी देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो मोबाइल फोन दिए हैं, वह हैंग हो जाता है। उसमें फेस कैप्चर करना तो बहुत दूर की बात, फेस कैप्चर करते हुए ओटीपी इन-वैलिड बताता है। लाभार्थी 2-2 घंटे तक इंतजार करता रहता है, लेकिन उसका फेस कैप्चर नहीं हो पता है, जिससे असहज की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन


इसके अलावा कई सेंटरों में कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं की निजता प्रभावित होने की आशंका है। धरने को सीटू के जिला कोषाध्यक्ष बेगराज के अलावा आंगनबाड़ी यूनियन से सावित्री देवी, इंद्रो देवी, रजनी, सुनीला, शशिकला, ज्योति आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें