फतेहाबाद। वीरवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा देरी गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12555) में देखने को मिली, जो सुबह 10:15 बजे रवाना होनी थी, लेकिन दोपहर 2:46 बजे रवाना हुई, यानी यह ट्रेन साढ़े 4 घंटे की देरी से चली। वापसी में भी यह करीब 5 घंटे लेट रही।
इसके अलावा, रेवाड़ी से बठिंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (54782) डेढ़ घंटे की देरी से चली। धूरी से सिरसा जाने वाली ट्रेन (54632) भी सुबह 9:30 की बजाय करीब 10:15 बजे भट्टू पहुंची। जयपुर-बठिंडा ट्रेन (14734) अपने निर्धारित समय दोपहर 3 बजे की जगह 40 मिनट की देरी से सिरसा की ओर रवाना हुई। ब्यूरो
अन्य ट्रेनों की स्थिति
किसान एक्सप्रेस (14731) : 30 मिनट की देरी
मेरठ-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (14030) : 90 मिनट की देरी
कोटा एक्सप्रेस (19807) : 20 मिनट की देरी