फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेस्टिसाइड की दो दुकानों से ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी

विज्ञापन
नवीन सेल्स कॉर्पोरेशन में चोरी के बाद बिखरा सामान
विज्ञापन
रतिया। शहर के भगत सिंह चौक मंडी रोड स्थित दो पेस्टिसाइड की दुकानों से वीरवार रात को चोर दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपयों की नकदी, डीवीआर, इनवर्टर, बैटरियां सहित काफी समान चुरा कर ले गए। दुकानदारों को चोरी होने की जानकारी शुक्रवार सुबह उस वक्त लगी, जब वह दुकान पर आए। दुकान मालिकों के सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भगत सिंह चौक से मंडी रोड पर पेस्टिसाइड मार्केट के न्यू टाउन निवासी नवीन सेल्स कॉरपोरेशन के शिव वधवा व लालवास निवासी रमेश एग्रीकल्चर स्टोर के संचालक रमेश ने बताया कि वीरवार शाम को अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। हर रोज की तरह शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दोनों दुकानों के शटर आधे खुले हुए हैं और ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद शटर उठाकर देखा तो दुकानों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। शिव वधवा ने बताया कि उनकी दुकान से चोर डीवीआर व इनवर्टर बैटरी सहित काफी सामान चुरा कर ले गए हैं, वहीं दूसरी दुकान रमेश एग्रीकल्चर से चोर गल्ले में रखे 28 हजार रुपये की नकदी चुरा कर फरार हो गए। पेस्टिसाइड यूनियन व अन्य दुकानदारों ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोष जताते हुए कहा कि शहर के भीड़-भाड़ वाले व्यस्त क्षेत्र में भी चोरियां नहीं रुक रही हैं। इसलिए पुलिस प्रशासन से रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें