फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विश्वविद्यालय के अधिकारी के घर से सोने के जेवर चोरी

Tue, 16 Apr 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हुडा सेक्टर तीन में लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय में तैनात अधिकारी अनिल कुमार के घर से चोर सोने के जेवर चोरी करके ले गए। मामले में घर पर काम करने वाली महिला सफाई कर्मियों पर शक जताया गया है और पुलिस को शिकायत दी गई है। शहर पुलिस ने दो आरोपी महिला सोमा सिटी के पास निवासी रेखा, स्वामी नगर निवासी अनुरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी हिसार में तैनात है और पत्नी बड़ोपल के सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। आरोप है कि कोठी के ड्रेसिंग रूम में एक अलमारी बनी हुई है और उसमें लॉकर बना हुआ है। 14 अप्रैल को जब लॉकर खोलकर देखा तो उसमें एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की माला, दो सोने की चूड़ियां, तीन अंगूठियां गायब मिली। ये जेवर 5 अप्रैल को लॉकर में रखे गए थे। लॉकर की चाबी अलमारी में कपड़ों के नीचे रखी गई थी। शिकायत में बताया गया है कि अपने स्तर पर तलाश की गई लेकिन नहीं मिले लेकिन घर में सफाई का काम करने वाली आरोपी रेखा और अनु रानी पर चोरी का शक है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें